{"_id":"69e0df1a180cb0fe8d02099b","slug":"accused-used-to-hide-fraud-money-through-mule-account-3-arrested-including-bank-employee-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132540-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम ठिकाने लगाते थे आरोपी, बैंक कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम ठिकाने लगाते थे आरोपी, बैंक कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने की गिरफ्तारी
-चीनी टेलीग्राम चैनलों से जुड़ा है साइबर फ्रॉड नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक संगठित साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने सिटी यूनियन बैंक के कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य फर्जी म्यूल बैंक अकाउंट के जरिये ठगी की रकम को ट्रांसफर कर ठिकाने लगाते थे। आरोपियों का टेलीग्राम चैनल चीनी हैंडलर्स से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वी जिला पुलिस को नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से धोखाधड़ी की शिकायत मिली। जिसमें बरेली यूपी निवासी अमन बाबू मौर्य के खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए थे। पांडव नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मयूर विहार फेज-एक स्थित सिटी यूनियन बैंक में कंस्ट्रक्शन रॉयल एंटरप्राइज नाम से खोले गए एक संदिग्ध खाते का पता चला। यह खाता आठ अन्य साइबर ठगी मामलों से भी जुड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन करते हुए खाता धारक ओल्ड कोंडली निवासी शौकीन को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके भतीजे शाहरुख ने उसे खाता खुलवाने के लिए उकसाया था। शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि बैंक के एक कर्मचारी की मदद से ऐसे म्यूल अकाउंट खुलवाए जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सिटी यूनियन बैंक में छापा मारकर रिलेशनशिप मैनेजर फ्रांशु कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य मिले।
विदेशी कनेक्शन और टेलीग्राम नेटवर्क : पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शाहरुख के पास से बरामद मोबाइल की फोरेंसिक जांच की गई। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसके मोबाइल में एक टेलीग्राम चैनल का पता चला जो संभवत: चीनी हैंडलर्स से जुड़ा था।
Trending Videos