{"_id":"6a4ddea7839a4229610a1457","slug":"afghan-bowler-shapoor-zadran-dies-of-rare-illness-in-delhi-day-before-his-birthday-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट की दुनिया में शोक!: अफगानिस्तान के गेंदबाज का दिल्ली में निधन, जन्मदिन से एक दिन पहले निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट की दुनिया में शोक!: अफगानिस्तान के गेंदबाज का दिल्ली में निधन, जन्मदिन से एक दिन पहले निधन
Wed, 08 Jul 2026 10:52 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:52 AM IST
सार
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर जादरान का 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस सिंड्रोम नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। शपूर जनवरी में इलाज के लिए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
शपूर जादरान का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर जादरान का 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले बीते मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। शपूर जनवरी 2026 में इस बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
छह फुट दो इंच लंबे और बड़े बाल रखने वाले बाएं हाथ के पेसर शपूर ने अफगानिस्तान क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी-20 मैच खेले। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बोर्ड ने कहा कि शपूर ने अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
शपूर का क्रिकेट करिअर
शपूर जादरान ने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वनडे मैचों में कुल 43 विकेट हासिल किए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 37 विकेट दर्ज हैं। उनकी गेंदबाजी शैली और मैदान पर उनकी उपस्थिति टीम के लिए प्रेरणादायक थी। वह अपनी तेज गति और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते थे। शपूर ने कई महत्वपूर्ण मैचों में अफगानिस्तान को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
क्रिकेट जगत में शोक
शपूर के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर, जिनमें राशिद खान भी शामिल हैं, शपूर को देखने के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने शपूर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शपूर को अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती दौर के नायकों में से एक माना जाता है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।