फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bloody end to an old feud in Raj Park 10 attackers arrived and launched a flurry of knife blows

राजपार्क में पुरानी रंजीश का खूनी अंत: शोक में था परिवार, तभी अचानक आए 10 हमलावर और चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Wed, 08 Jul 2026 08:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 08:36 AM IST
सार

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जहां एक पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। 10 की संख्या में हमलावर आए। चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bloody end to an old feud in Raj Park 10 attackers arrived and launched a flurry of knife blows
दिल्ली के राजपार्क इलाके में खौफनाक वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपार्क इलाके में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 45 साल के महेश की मौत हो गई, वहीं उनके चचेरे भाई मुकेश (35) घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार को पकड़ा है। पहचान प्रिंस उर्फ अरुण, राहुल और भरत के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपी के परिवार के हवलदार प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसपर पीड़ित परिवार ने मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महेश परिवार के साथ क्यू ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे हैं। 

विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही है, जिसकी वजह से चाकू से हमला किया गया। पिछले एक साल के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दो-दो मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके थे। मुकेश ने बताया कि दो जुलाई को उनके ताऊ का निधन हो गया था।

परिवार वाले वहीं बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी 10 की संख्या में हमलावर आए। उनलोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसके जांघ में लगा। उसके भाई महेश बचाव के लिए आए तो चाकू उनके पीठ पर मार दिया। 

घर बेचकर भगाना चाहता हैं आरोपी : मुकेश
घायल मुकेश ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण और उसके परिवार वाले उनके परिवार को घर बेचकर यहां से भगाना चाहते हैं। आरोपी परिवार उनके घर को खरीदकर अपने घर के साथ मिलाकर उसे बड़ा करना चाहते हैं। एक साल पहले आरोपियों ने उनकी बहन को चाकू मारा था। उसके एक माह बाद आरोपियों ने उनके भाई नरेश पर चाकू से हमला किया था। अब उनलोगों ने उनके एक भाई की हत्या कर दी और उसपर जानलेवा हमला किया है। 
 
विज्ञापन

पहले के मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पीड़ित परिवार की ओर से सिपाही प्रदीप पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। प्रदीप की इस मामले में संलिप्तता आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-विक्रम सिंह, पुलिस उपायुक्त बाहरी जिला, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed