फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: As relief poured down from the skies, Delhi's evening turned pleasant, reminiscent of Shimla.

Delhi: दोपहर 11:30 बजे 47.5 डिग्री जैसी तपिश, आसमान से राहत बरसते ही शिमला जैसी सुहानी होती गई दिल्ली की शाम

Wed, 08 Jul 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2026 03:24 AM IST
सार

आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हुई, तो तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शाम शिमला की तरह सुहानी हो गई।

विज्ञापन
Delhi: As relief poured down from the skies, Delhi's evening turned pleasant, reminiscent of Shimla.
दिल्ली जयपुर हाइवे पर बारिश से लंबा जाम। संवाद

विस्तार

बारिश से पहले दिल्ली भीषण गर्मी झेल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे 44.7 डिग्री सेल्सियस तो 11:30 बजे 47.5 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हो रहा था। आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हुई, तो तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शाम शिमला की तरह सुहानी हो गई। दिल्ली में शाम 5:30 बजे 25.6 डिग्री जैसा महसूस हुआ। शिमला में अधिकतम पारा 24.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन
  • दिल्ली में कई जगह पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यहां नजफगढ़ में सर्वािधक 76 मिमी, जबकि पूसा में 41.5 मिमी पानी गिरा।
  • विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसी, 12 किमी तक लंबा जाम
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने पहली बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने का अहसास कराया। कई इलाकों में 76 मिमी तक हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से निजात दिलाई। हालांकि जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • भारी बारिश से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नरसिंहपुर के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे हाईवे की दो लेन बंद करनी पड़ी। इससे हाईवे पर करीब 12 किमी लंबा जाम लग गया। 
  • दिनभर हुई बारिश के चलते दिल्ली में जगह-जगह जाम और जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मानसून को लेकर सरकार ने जितने भी दावे किए थे, सब पानी में बहते नजर आए और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हाईवे के दो लेन बंद...स्कूल बस समेत कई वाहन फंसे
सड़क धंसने से बनी स्थिति संभालने के लिए गाड़ियों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि देर रात तक जाम से निजात नहीं मिल सकी थी। बारिश के चलते गुरुग्राम के कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जगह-जगह खुदी सड़कों पर जलभराव ने मुसीबत बढ़ा दी।

  • सिविल लाइंस रोड पर खुदाई वाले हिस्से में दो वाहन धंस गए, जबकि गोल्फ कोर्स रोड के पास टूटी सड़क में स्कूल बस का अगला हिस्सा धंस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed