फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi roads waterlogged after rain; vehicles crawled.

Delhi NCR News: बारिश के बाद पूर्वी दिल्ली की सड़कें जलमग्न, रेंगते रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। मानसून की पहली तेज बारिश ने उत्तर-पूर्वी और पूर्वी दिल्ली में सरकारी तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। बारिश थमने के बाद भी हर्ष विहार, मंडोली एक्सटेंशन, यमुना विहार, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीलमपुल, गांधीनगर, शास्त्री पार्क और भगीरथी विहार की सड़कें घंटों तक जलमग्न रहीं। पानी भरने से वाहन रेंगते रहे और लोगों को रोजमर्रा के सफर में परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती हैं। लोगों का आरोप है कि कई जगह नालियां या तो चोक हैं या उनकी नियमित सफाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली तेज बारिश में हमारी गली डूब गई अगर लगातार बारिश हुई तो कहीं पूरी दिल्ली ही न डूब जाए। जिम्मेदार निकाय सिर्फ दावे करते हैं, स्थाई समाधान नहीं करते। -ओमप्रकाश, हर्ष विहार


हर साल यही हाल होता है। बस स्टॉप के सामने पानी भर जाता है। अधिकारी हर साल मानसून से पहले सिर्फ तैयारियों का दावा करते हैं, जमीन पर कुछ नहीं दिखता। -आकाश, यमुना विहार

सड़क पर इतना पानी भरा है कि बच्चों को स्कूल से लाना-ले जाना मुश्किल हो गया है। डर लग रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि इस जलभराव में मेरे बच्चे गिर न जाएं। -चंद्रभान, मंडोली एक्सटेंशन

मेट्रो के नीचे हर बारिश में पानी भरता है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। -वेद प्रकाश, भगीरथी विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article