सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 32 years, work on community centre begins in Rohini Sector-20

Delhi NCR News: 32 साल बाद रोहिणी सेक्टर-20 में कम्युनिटी सेंटर का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 3.62 करोड़ से बनेगा सेंटर, पार्क और सीवर पर भी 3.61 करोड़ होगा खर्च
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहिणी सेक्टर-20 में 32 साल से लंबित कम्युनिटी सेंटर का काम आखिर शुरू हो गया। बाबा साहेब की जयंती पर भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की गई। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के मौके पर यहां कम्युनिटी सेंटर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। करीब 3.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ये कम्युनिटी सेंटर दो साल में तैयार होगा। इसके साथ ही इलाके में 3.61 करोड़ रुपये की लागत से वाल्मीकि पार्क का सौंदर्यीकरण और सीवर लाइन का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को साफ-सफाई और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने कहा कि ये परियोजना इलाके के गरीब और वंचित वर्ग के लिए बड़ा सहारा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed