फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the windfall for players in the DPL, the wait is now on for a deluge of runs.

Delhi NCR News: डीपीएल में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश के बाद अब रनों की बरसात का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
-किसी ने उड़ाए रन तो किसी को तलाश है लय, 40 लाख तक गई हुई नीलामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन-3 में नीलामी के दौरान जिन खिलाड़ियों पर सबसे बड़ा भरोसा जताया गया, अब उनकी असली परीक्षा मैदान पर हो रही है। तेजस्वी दहिया- 40 लाख, हिम्मत सिंह -38 लाख, नीतीश राणा- 34 लाख, प्रिंस यादव- 33 लाख और अनुज रावत -27 लाख की नीलामी के साथ इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। नीलामी में कीमत बड़ी थी, लेकिन शुरुआती मैचों में इनका प्रदर्शन अलग-अलग कहानी बयां कर रहा है। इनमें अनुज रावत ने बल्ले से सबसे मजबूत शुरुआत की है। पुरानी दिल्ली-छह के कप्तान ने सीजन के पहले मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ 59 गेंदों पर नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ भी उन्होंने 49 रन नाबाद बनाए। हालांकि हाल के मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ उनका बल्ला सिर्फ 8 रन पर रुक गया।


तेजस्वी दहिया 4 गेंदों पर 4 रन ही बना सके : तेजस्वी दहिया के लिए शुरुआत उतनी धमाकेदार नहीं रही। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के शुरुआती मुकाबले में वह 4 गेंदों पर 4 रन ही बना सके। ऐसे में 40 लाख रुपये की कीमत वाले इस बल्लेबाज से आने वाले मुकाबलों में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन



डीपीएल के सबसे चर्चित पल : हिम्मत सिंह की कहानी इस सीजन में थोड़ी अलग है। बल्ले से उनके प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान पर उनकी फील्डिंग भी चर्चा में रही। न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के मुकाबले में उनके एक बेहद अनोखे रनआउट ने मैच का रुख ही बदल दिया मैच टाई होने के साथ वह डीपीएल के सबसे चर्चित पलों में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीतीश राणा व प्रिंस यादव से मुकाबलों में निर्णायक योगदान की उम्मीद : नीतीश राणा वेस्ट दिल्ली लायंस के अनुभवी चेहरे हैं और टीम ने उन्हें 34 लाख रुपये में बरकरार रखा है। वहीं प्रिंस यादव 33 लाख रुपये की कीमत के साथ न्यू दिल्ली टाइगर्स के अहम गेंदबाजी विकल्प हैं। दोनों से टीम को आगे के मुकाबलों में निर्णायक योगदान की उम्मीद होगी। डीपीएल की दिल्ली वाली पिचों पर अब इन महंगे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर है। नीलामी ने इनकी कीमत तय कर दी, लेकिन सीजन खत्म होने तक इनके प्रदर्शन से ही तय होगा कि कौन अपने दाम का असली सितारा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article