{"_id":"6a787e387b760d2b7206a538","slug":"aiims-professor-shilpa-sharma-honored-with-business-icon-award-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149888-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स की प्रो. शिल्पा शर्मा को बिजनेस आइकन अवाॅर्ड सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स की प्रो. शिल्पा शर्मा को बिजनेस आइकन अवाॅर्ड सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीडियाट्रिक सर्जरी में योगदान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी मिली पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की प्रो. शिल्पा शर्मा को बच्चों की सर्जरी और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए बिजनेस आइकन अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दिया गया। वह चिकित्सा क्षेत्र में इलाज के साथ बीमारी से बचाव और लोगों को सही स्वास्थ्य जानकारी देने पर भी लगातार जोर देती रही हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रो. शर्मा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम विषयों पर लोगों से बातचीत की। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, बच्चों के टीकाकरण और समय पर टीके लगवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जानवरों के काटने की स्थिति में सावधानी बरतने और प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया। प्रो. शर्मा ने बताया कि देश में जरूरतमंद मरीजों की तुलना में उपलब्ध डोनर अंगों की संख्या काफी कम है। ऐसे में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।