सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI Impact Summit: Theft in high security zone in presence of PM

AI Impact Summit: पीएम की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जोन में हो गई चोरी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
सार

चोरी भी उस समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करने भारत मड़ंपम पहुंचे थे और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त थी।

AI Impact Summit: Theft in high security zone in presence of PM
demo - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय एआई इम्पैक्ट समिट में हाई सिक्योरिटी जोन से एआई फिटनेस वेयरबल चोरी होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। एआई वियरेबल डिवाइस बातचीत को ट्रैक करने और भावनाओं का विश्लेषण करने में सक्षम हैं। ये चोरी भी उस समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करने भारत मड़ंपम पहुंचे थे और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त थी। दिल्ली पुलिस के तिलक मार्ग थाने में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एआई समिट के दौरान काफी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल रही है।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु के एक स्टार्टअप संस्थापक ने आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी के स्टॉल से कीमती एआई वियरेबल डिवाइस चोरी हुए हैं। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने वहां लगे स्टॉल को भी खाली करा लिया था। कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर धनंजय यादव ने बताया कि उनके उत्पाद एक्सपो एरिया से उस वक्त गायब हुए, जब वहां केवल सुरक्षाकर्मियों को ही आने-जाने की अनुमति थी। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर हाई सिक्योरिटी जोन में रखे गए एआई वियरेबल कैसे चोरी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनंजय यादव की कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंपैक्ट समिट का पहला दिन हमारे लिए दर्दभरा रहा। धनंजय यादव ने बताया कि लगता है कि सुरक्षाकर्मियों के बीच समन्वय का अभाव था। उन्होंने बताया कि स्टॉल खाली करा रहे अधिकारी से उन्होंने पूछा था कि क्या वे अपने एआई वियरेबल साथ ले जाएं, लेकिन उन्हें बताया गया कि अन्य लोग भी अपने लैपटॉप आदि वहीं छोड़ रहे हैं। सुरक्षा कर्मी उनका ध्यान रखेंगे लेकिन लौटकर आए तो एआई वियरेबल स्टॉल में नहीं था।

व्यवस्थाओं से लोग परेशान
एआई समिट के दौरान काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। यूपीआई से पेमेंट नहीं हो रही है। इंटरनेट नहीं चल रहा है। लोगों की बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। धक्का-मुक्की हो रही है। साथ ही आने-जाने के लिए साइनेज नहीं लगाए गए हैं। वीआईपी के आने से लोगों को भगा दिया जाता है।

एआई समिट में डिवाइस चोरी मामले में तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। जांच शुरू करने के साथ तथ्यों को वेरीफाई किया जा रहा है।
 देवेश कुमार महला, पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली जिला

पहले दिन की अव्यवस्था के लिए माफी मांगी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एआई शिखर सम्मेलन के पहले दिन लोगों को हुई परेशानियों व अव्यवस्था के लिए माफी मांगी है। उन्होंने लोगों की उपस्थिति को असाधारण बताते हुए आने वाले दिनों में सुगम अनुभव का वादा किया। सोमवार को दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन खचाखच भरे हॉल और लंबी कतारों के साथ शुरू हुआ। कई लोगों ने शिकायत की कि भारत मंडपम में लगाए संकेतक अस्पष्ट थे, मोबाइल डाटा कनेक्टिविटी खराब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed