{"_id":"6994cf9486a375646004f11b","slug":"ai-summit-robot-dog-attracts-attention-will-be-a-great-help-to-security-forces-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Summit: रोबोट डॉग ने खींचा ध्यान, सुरक्षा बलों के लिए बनेगा बड़ा मददगार; हाथ के इशारों को समझती है यह मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AI Summit: रोबोट डॉग ने खींचा ध्यान, सुरक्षा बलों के लिए बनेगा बड़ा मददगार; हाथ के इशारों को समझती है यह मशीन
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
सार
चार पैर वाले रोबोट (टैकर-5) का माथा इंटर डेप्थ सिस्टोपिक कैमरे से लैस है। इसके अंदर जीपीओ, 12 सेंसर, 1 लिडार थ्री डी और आई सेवन प्रोसेसर फिट है।
demo
- फोटो : AI Image
विज्ञापन
विस्तार
भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में चमचमाते स्टॉलों के बीच चल रहा एक मशीननुमा साथी कैमरों में कैद किया गया। दिखने में बिल्कुल किसी चार पैर के छोटे जानवर सा, जिसे समिट में दर्शक रोबोट डॉग कह रहे थे।
Trending Videos
चार पैर वाले रोबोट (टैकर-5) का माथा इंटर डेप्थ सिस्टोपिक कैमरे से लैस है। इसके अंदर जीपीओ, 12 सेंसर, 1 लिडार थ्री डी और आई सेवन प्रोसेसर फिट है। कंपनी ने बताया, कि यह पांच किलो तक वजन उठा सकता है। यह खास रोबोट हाथ के इशारों को समझता है, और पूरी तरह से रिमोट ऑपरेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के लिए उपयोगी
सेना या राहत दल के लिए यह आंख और कान का काम कर सकता है। यह तकनीक केवल आकर्षण नहीं, संभावित सुरक्षा कवच है। इस रोबोट को दूर के इलाकों में जहां खतरे की संभावना है, वहां भेजा जा सकता है।
संभावित उपयोग
- खतरे वाले इलाकों की निगरानी
- जली हुई या ध्वस्त इमारतों में प्रवेश
- संदिग्ध क्षेत्रों की फोटो और लोकेशन भेजना
- फंसे हुए व्यक्ति तक 5 किग्रा तक मदद सामग्री पहुंचाना
- पहले जोखिम का आकलन, फिर मानव प्रवेश
प्रमुख तकनीकी विशेषताएं/मैकेनिकल और फिजिकल
- ऊंचाई (खड़े होने पर): 280 मिमी
- झुकने की ऊंचाई: 120 मिमी
- वजन (बैटरी सहित): 18 किग्रा
- पेलोड क्षमता: 5 किग्रा
- बॉडी मटेरियल: एल्यूमिनियम अलॉय + हाई स्ट्रेंथ इंजीनियरिंग प्लास्टिक
सेंसर और विजन
- 3डी लीडार
- एचडी वाइड एंगल कैमरा
- फुट एंड फोर्स सेंसर (वैकल्पिक)
- वायरलेस ट्रैकिंग मॉड्यूल (वैकल्पिक)
इलेक्ट्रिकल और बैटरी
- 48 वोल्ट सिस्टम
- 8 एएच स्मार्ट बैटरी
- 2 घंटे तक संचालन क्षमता
- 5जी मॉड्यूल (वैकल्पिक)
गतिशीलता
- अधिकतम चढ़ाई कोण: 25 डिग्री
- अधिकतम अवरोध ऊंचाई: 150 मिमी