{"_id":"69d3b8a88c3facc031018178","slug":"aiims-vr-technology-to-be-incorporated-into-medicine-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131055-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : चिकित्सा में एआई आधारित वीआर तकनीक होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : चिकित्सा में एआई आधारित वीआर तकनीक होगा शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिसिम वीआर ने एम्स दिल्ली के साथ की साझेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली एम्स ने चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा में एआई आधारित वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक को शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसको लेकर मेडिसिम वीआर के साथ साझेदारी की गई है। इस साझेदारी के तहत दोनों इस बात पर शोध और मूल्यांकन करेंगे कि वीआर को चिकित्सा और नर्सिंग पाठ्यक्रम में कैसे शामिल किया जा सकता है।
इस संबंध में एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा कि वीआर आधारित प्रशिक्षण छात्रों को वास्तविक क्लीनिकल परिस्थितियों का अनुभव कराने वाला वातावरण प्रदान करता है। वहीं, एम्स कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और एसईटी सुविधा प्रमुख डॉ. अंबुज रॉय ने कहा कि वीआर के जरिए प्रशिक्षण को अधिक सटीक, प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सकता है। वहीं, मेडिसिम वीआर के सह-संस्थापक और सीओओ डॉ. आदित्य चिन्नास्वामी ने कहा कि इस तकनीक को अपनाना पूरे चिकित्सा शिक्षा तंत्र के लिए एक मजबूत संकेत है।
Trending Videos