अनुराग कश्यप की केजरीवाल को नसीहत के बाद 'उड़ता पंजाब' के विवाद में कूदे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के बीच राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उड़ता पंजाब के माध्यम से पंजाब सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पंजाब में एक गंभीर ड्रग समस्या की चपेट में है। उड़ता पंजाब की सेंसरशिप से इसका समाधान नहीं होगा। सरकार को इसे स्वीकार करते हुए इसका हल निकालना चाहिए।
Punjab has a crippling drug problem. Censoring #UdtaPunjab will not fix it. The government must accept the reality and find solutions.
— Office of RG (@OfficeOfRG) June 7, 2016विज्ञापन
हालांकि इससे पहले फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप ने आप आदमी पार्टी और कांग्रेस का जिक्र करते हुए राजनीतिक दलों को उनकी लड़ाई से दूर रहने को कहा था।
अनुराग का मानना है कि ये उनकी लड़ाई है और पार्टियां इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करें। यही नहीं अनुराग ने फिल्म के नाम पर हो रही सेंसरशिप की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाहीपूर्ण शासन से की है।
कश्यप ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा है ‘मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि उत्तर कोरिया में रहने पर कैसा महसूस होगा। अब तो प्लेन पकड़ने की भी जरूरत नहीं है।’ गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में पंजाब के संदर्भ को लेकर कथित रूप से आपत्तियां जताई हैं जिसके बाद फिल्म में कुछ बदलाव हो सकता है।
सेंसर बोर्ड ने 89 सीन हटाने को कहा है
पंजाब में नशीले पदार्थों के सेवन और युवाओं पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव पर बनी ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
अनुराग ने ट्वीट ने किया कि ‘उड़ता पंजाब से अधिक ईमानदार और कोई फिल्म नहीं है और इसका विरोध करने वाला व्यक्ति या पार्टी वास्तव में ड्रग्स को बढ़ावा देने का दोषी है।’ अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने जा रही है।
There is no film more honest than UDTA PUNJAB .. And any person or party opposing it is actually GUILTY of promoting drugs
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 6, 2016
फिल्म को लेकर गरमा रही सियासत के बीच अनुराग कश्यप ने राजनीतिक दलों को अपने मामले पर सियासत न करने की सलाह दी है। फिल्म उड़ता पंजाब में सेंसर बोर्ड ने 89 सीन हटाने को कहा है।
आप और कांग्रेस को कहा- 'मेरी लड़ाई से रहें दूर'
सेंसर बोर्ड के इसी आदेश के बाद से ही विपक्षी पार्टियां अगले साल पंजाब में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा गठबंधन और केंद्र सरकार केंद्र सरकार पर हमला बोलने की कोशिश कर रही हैं जिससे अनुराग कश्यप नाराज हैं।
अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर राजनीतिक दलों से इससे दूर रहने की नसीहत दी है। बता दें कि अनुराग के ट्वीट करते ही दिल्ली सीएम केजरीवाल समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करना शुरू कर दिया।
I request Congress, AAP and other political parties to stay out of my battle. It's my Rights vs the Censorship. I speak only on my behalf
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 7, 2016
इसके बाद अनुराग ने इन्हें सलाह दी कि, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और दूसरे तमाम दल मेरे ट्वीट से दूर रहें। सेंसरशिप के खिलाफ ये मेरी अपनी लड़ाई है और मैं अपनी तरफ से बोल रहा हूं। मेरी लड़ाई को राजनीतिक रंग ना दें और अपनी लड़ाई खुद लड़ें।
It's my fight Vs a dictatorial man sitting there operating like an oligarch in his constituency of censor board, that's my North Korea
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 7, 2016
Rest of you go pick your own fights. I will fight mine.
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 7, 2016
So please don't colour my fight with any political affiliation because there is none.
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 7, 2016