{"_id":"69b83ecf76f9c5ff480e224f","slug":"aqi-og-noida-reported-in-green-zone-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4056762-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 160 दिन बाद ग्रीन जोन में पहुंचा नोएडा का एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 160 दिन बाद ग्रीन जोन में पहुंचा नोएडा का एक्यूआई
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.9 दर्ज
नोएडा का एक्यूआई 100 और ग्रेनो का 117 दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/गेटर नोएडा। एक दिन पहले हुई बारिश के से सोमवार को भी नोएडा का मौसम सुहाना बना रहा। सुबह से ही 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं पूर्वी हवाओं से नोएडा के वायु प्रदूषण में कमी आई। ऐसे में 160 दिन बाद नोएडा का एक्यूआई ग्रीन जोन में 100 दर्ज किया गया। इससे पहले नोएडा का एक्यूआई 7 अक्तूबर को ग्रीन जोन में 68 रहा था। इसके बाद सर्दी बढ़ने के साथ अधिकतर दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन व रेड जोन में दर्ज किया गया। कई बार नोएडा देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर भी रहा।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 24 घंटे में 2.0 एमएम बारिश हुई।
19 और 20 को बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा रहा है। ऐसे में 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जाएगा, लेकिन गर्मी से इस सप्ताह राहत रहेगी। रविवार को सुबह हल्की बारिश हुई थी और फिर दिन भर तेज धूप रही, लेकिन रात में तापमान में 3.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई थी।
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 100 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 117 दर्ज किया गया। नोएडा में सेक्टर-62, सेक्टर-1 और ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई भी ग्रीन जोन में रहा।
-- -- -- -- -
सेक्टर 125 - 125
सेक्टर 62 - 90
सेक्टर 1 - 100
सेक्टर 116 - 103
नॉलेज पार्क 3 - 88
नॉलेज पार्क 5 - 156
Trending Videos