{"_id":"69aae8ac2770ed49d50c5bee","slug":"around-10000-pink-smart-cards-were-issued-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126618-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 10 हजार के करीब पिंक स्मार्ट कार्ड हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 10 हजार के करीब पिंक स्मार्ट कार्ड हुए जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
-गुलाबी कागजी टिकट की जगह लेगा क्यूआर कोड आधारित कार्ड
- 50 केंद्रों पर जारी, तीन से पांच मिनट में पूरी हो रही प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ओर से मंगलवार से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए दिए जाने वाले गुलाबी कागजी टिकट की जगह स्मार्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब तक 10 हजार के करीब कार्ड जारी किए गए हैं। डीटीसी के अनुसार नई व्यवस्था के तहत महिलाओं को क्यूआर कोड आधारित पीवीसी स्मार्ट कार्ड दिया जा रहा है, जिससे मुफ्त यात्रा योजना को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा। साथ ही यात्राओं का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जा सकेगा।
अधिकारियों ने बताया कि नया स्मार्ट कार्ड धीरे-धीरे मौजूदा गुलाबी कागजी टिकटों की जगह लेगा। हालांकि अभी इन्हें पूरी तरह बंद करने की कोई तिथि तय नहीं की गई है। यह कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के रूप में भी काम करेगा और इसमें रिचार्ज कर अन्य परिवहन सेवाओं में भी उपयोग किया जा सकेगा। इसके जरिए डीएमआरसी की मेट्रो और नमो भारत जैसी सेवाओं में भी यात्रा की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार कार्ड जारी करने के लिए 50 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें डीटीसी डिपो और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शामिल हैं। योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है ताकि सभी पात्र यात्रियों को कार्ड उपलब्ध कराया जा सके।
तीन से पांच मिनट में पूरी प्रक्रिया
काउंटर पर आवेदकों को नाम, आधार संख्या और मोबाइल नंबर जैसी मूल जानकारी देनी होती है। इसके बाद आधार कार्ड की फोटो लेकर कार्ड नंबर दर्ज किया जाता है और तुरंत कार्ड जारी कर दिया जाता है। एक कर्मचारी के अनुसार पूरी प्रक्रिया औसतन तीन से पांच मिनट में पूरी हो जाती है। डीटीसी का कहना है कि आने वाले दिनों में योजना के बारे में जागरूकता बढ़ने के साथ स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी आने की उम्मीद है।
Trending Videos