सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya Parv 2026 begins at IGNCA, a confluence of culture and faith

Delhi NCR News: आईजीएनसीए में अयोध्या पर्व 2026 का आगाज, संस्कृति और आस्था का संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैय्याजी जोशी ने किया उद्घाटन
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में तीन दिवसीय अयोध्या पर्व 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। अयोध्या न्यास और आईजीएनसीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पर्व में देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है। उद्घाटन सत्र में महंत कमल नयन दास मुख्य अतिथि रहे। वहीं इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैय्याजी जोशी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि अयोध्या भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। वहीं महंत कमल नयन दास ने भगवान राम के आदर्शों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। सुरेश भैय्याजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण को सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जोड़ा, जबकि दीया कुमारी ने ऐसे आयोजनों को संस्कृति संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में रामबहादुर राय, सच्चिदानंद जोशी, लल्लू सिंह और अशोक वाजपेयी सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन 5 अप्रैल तक चलेगा
पर्व के दौरान रामोत्सव फोटो प्रदर्शनी, ‘बड़ी है अयोध्या’ प्रदर्शनी और रामकिंकर उपाध्याय से जुड़ी झलकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। साथ ही ‘भविष्य की अयोध्या-नगर योजना’ विषय पर सत्र में विकास और विरासत के संतुलन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें पं. डॉ. अभय मानके के गीत-रामायण ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। यह आयोजन 5 अप्रैल तक विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed