{"_id":"6a0dc5b941cfc735a80823e5","slug":"bhagwan-mahavir-super-speciality-hospital-will-become-the-new-health-centre-of-delhi-vijendra-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137227-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा दिल्ली का नया स्वास्थ्य केंद्र : विजेन्द्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा दिल्ली का नया स्वास्थ्य केंद्र : विजेन्द्र गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में रोहिणी इलाके में भगवान महावीर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बन रहा है। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को अशोक विहार स्थित महावीर भवन में एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्य नारायण जटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह अस्पताल सिर्फ जैन समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली और देश के लोगों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतरीन केंद्र बनेगा। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 300 बेड का अस्पताल सेवा और मानव कल्याण का प्रतीक होगा।
अस्पताल के महामंत्री महेश जैन (जेजी ग्रुप) ने बताया कि इस परियोजना का शिलान्यास देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। उन्होंने कहा कि कई जैन संतों और आचार्यों का आशीर्वाद इस परियोजना को मिला है। वहीं, अस्पताल के अध्यक्ष समाजरत्न सुभाष ओसवाल जैन ने कहा कि यह अस्पताल सिर्फ इलाज की जगह नहीं बनेगा, बल्कि सेवा, संस्कार और मानव कल्याण का प्रेरणादायी केंद्र बनेगा। उन्होंने युगप्रधान आचार्य शिवमुनि महाराज, आचार्य महाश्रमण महाराज समेत कई प्रमुख संतों के आशीर्वाद का उल्लेख किया। इसके अलावा, डॉ. सत्य नारायण जटिया ने कहा कि जैन समाज के सिद्धांत सत्य, अहिंसा और करुणा इस अस्पताल परियोजना में साफ दिख रहे हैं। यह जनसेवा की एक अच्छी पहल है। बैठक में अस्पताल के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अस्पताल की प्रबंधक नीरू जैन ने किया।
Trending Videos