सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harsh Girish Patel included in the Telecom Advisory Committee

Delhi NCR News: दूरसंचार सलाहकार समिति में शामिल हर्ष गिरीश पटेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के दूरसंचार मंत्रालय ने वैश्विक कानूनी सलाहकार और वॉटर एंड शार्क के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष गिरीश पटेल को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। इस नियुक्ति को भारत की डिजिटल और दूरसंचार नीतियों में अंतरराष्ट्रीय कानूनी और नियामक विशेषज्ञता को जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रैक्टिसिंग एडवोकेट और चार्टर्ड अकाउंटेंट हर्ष गिरीश पटेल सीमा पार कराधान, कानूनी रणनीति, फैमिली ऑफिस सलाह और वैश्विक नियामक ढांचों के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। उन्होंने यूरोपीय संसद, ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स और दावोस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत से जुड़े आर्थिक, व्यापारिक और भू राजनीतिक विषयों पर अपने विचार रखे हैं। अपने नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष गिरीश पटेल ने बताया कि भारत इस समय 5 जी विस्तार और 6 जी अनुसंधान के साथ डिजिटल परिवर्तन के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने वैश्विक अनुभव और नीति संबंधी समझ का उपयोग भारत को डिजिटल प्रौद्योगिकी, सुशासन और वैश्विक मानक-निर्धारण के क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व दिलाने के लिए करेंगे। दूरसंचार सलाहकार समिति मंत्रालय को नीति निर्माण, नियामक ढांचे और रणनीतिक दिशा से जुड़े विभिन्न मामलों में सुझाव और सलाह प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article