{"_id":"6a0dc56d5f348188f000b685","slug":"harsh-girish-patel-included-in-the-telecom-advisory-committee-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137233-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दूरसंचार सलाहकार समिति में शामिल हर्ष गिरीश पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दूरसंचार सलाहकार समिति में शामिल हर्ष गिरीश पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के दूरसंचार मंत्रालय ने वैश्विक कानूनी सलाहकार और वॉटर एंड शार्क के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष गिरीश पटेल को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। इस नियुक्ति को भारत की डिजिटल और दूरसंचार नीतियों में अंतरराष्ट्रीय कानूनी और नियामक विशेषज्ञता को जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रैक्टिसिंग एडवोकेट और चार्टर्ड अकाउंटेंट हर्ष गिरीश पटेल सीमा पार कराधान, कानूनी रणनीति, फैमिली ऑफिस सलाह और वैश्विक नियामक ढांचों के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। उन्होंने यूरोपीय संसद, ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स और दावोस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत से जुड़े आर्थिक, व्यापारिक और भू राजनीतिक विषयों पर अपने विचार रखे हैं। अपने नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष गिरीश पटेल ने बताया कि भारत इस समय 5 जी विस्तार और 6 जी अनुसंधान के साथ डिजिटल परिवर्तन के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने वैश्विक अनुभव और नीति संबंधी समझ का उपयोग भारत को डिजिटल प्रौद्योगिकी, सुशासन और वैश्विक मानक-निर्धारण के क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व दिलाने के लिए करेंगे। दूरसंचार सलाहकार समिति मंत्रालय को नीति निर्माण, नियामक ढांचे और रणनीतिक दिशा से जुड़े विभिन्न मामलों में सुझाव और सलाह प्रदान करती है।
Trending Videos