सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikes and cars owner rushed to petrol pumps

Delhi NCR News: तेल के दाम बढ़ने की आशंका से पंपों पर लगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-------
Trending Videos


- ईरान व इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईरान व अमेरिका-इस्राइल के बीच युद्ध को देखते हुए पेट्रोल व डीजल महंगा होने की आशंका है। इसको देखते हुए शनिवार को ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही। ज्यादातर लोग कार व बाइक की टंकी फुल करवाते दिखे। अफसरों का कहना है कि युद्ध का असर हर जगह है। पेट्रोलियम कंपनियां यहां भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।


ईरान पर हमले के कारण ईंधन की आपूर्ति पर असर पड़ा है। यहां से दुनिया भर में करीब 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति होती है। आपूर्ति बंद होने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुकी है। इस कारण कई देशों में तेल की कीमतें बढ़ने लगी हैं। अगर युद्ध जारी रहा तो भारत में भी तेल की कीमतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू निवासी संजीव ने बताया कि एक मूर्ति गोल चक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम को काफी भीड़ रही। ज्यादातर लोग बाइक व कार का टैंक फुल करवा रहे थे, ताकि कीमत बढ़ने से उनकी जेब ढीली होने से बच सके। वहीं, जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों का कहना है कि आशंका तो है, लेकिन इस संबंध में कंपनियों की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। तेल की कीमतें बढ़ने संबंधी कोई आदेश नहीं है।
पाकिस्तान में 55 रुपये प्रति लीटर का उछाल
युद्ध के कारण पाकिस्तान में तेल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस कारण वहां पर पेट्रोल की कीमत 335 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुकी है। अमेरिका और यूरोप में भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस्राइल में भी कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed