{"_id":"69ac4b42951f3be0a2071990","slug":"admission-process-to-12-special-schools-in-delhi-to-begin-on-march-9-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126799-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के 12 विशेष स्कूलों में 9 मार्च से शुरू होगी दाखिले की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के 12 विशेष स्कूलों में 9 मार्च से शुरू होगी दाखिले की दौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सरी से कक्षा दसवीं व बारहवीं तक ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च तक किया जा सकता है
-सीटों की उपलब्धता के आधार पर विशेष स्कूल का आवंटन एक अप्रैल को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के 12 विशेष सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिले की दौड़ 9 मार्च से शुरू होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों के लिए दाखिला कार्यक्रम भी जारी किया है। दाखिला शेड्यूल के अनुसार नर्सरी से कक्षा दसवीं तथा बारहवीं तक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 मार्च 2026 की शाम 5 बजे से लेकर 17 मार्च शाम पांच बजे तक हो सकेगा।
अभिभावकों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसके बाद संबंधित विशेष विद्यालय में 18 मार्च से 23 मार्च 2026 के बीच स्कूल समय के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन होगा। यदि किसी कक्षा में आवेदन की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होती है, तो 24 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में लॉटरी (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) निकाली जाएगी।
दस्तावेजों की जांच के बाद विद्यालय प्रमुख 25 मार्च तक चयनित छात्रों की अंतिम सूची शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे। इसके बाद सीट की उपलब्धता के आधार पर 1 अप्रैल 2026 को छात्रों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे और 2 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो प्रतीक्षा सूची के छात्रों को 3 से 5 अप्रैल के बीच प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वह कक्षावार व हॉस्टल के अनुसार सीट की उपलब्धता को देखकर ही ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर उपलब्ध सरकारी स्कूल दाखिला लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।
Trending Videos