फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP launches 'Tiranga Yatra' campaign in Delhi; rallies held at several locations.

Delhi NCR News: दिल्ली में भाजपा ने शुरू किया तिरंगा यात्रा अभियान, कई जगह निकाली यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अवसर पर दिल्ली भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में रविवार से तिरंगा यात्रा अभियान शुरू किया। राजधानी के अलग-अलग जिलों में आयोजित यात्राओं में भाजपा के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली जिले में सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में पिलंजी गांव से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो ग्रेटर कैलाश एम ब्लॉक मार्केट पर समाप्त हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, विधायक नीरज बसोया, शिखा राय और अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बांसुरी स्वराज ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़ा नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान और देशवासियों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति का संकल्प लेने की अपील की।

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में धोली प्याऊ से तिलक नगर थाने तक यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, विधायक श्याम शर्मा और कैलाश गंगवाल समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed