फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bollywood star john abraham is worried for his drivers niece kidnaped from gurgaon

जॉन अब्राहम के ड्राइवर की 12 साल की भांजी गायब, बोले- 2 रात से नहीं सो पा रहा हूं

Sun, 15 Jul 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
bollywood star john abraham is worried for his drivers niece kidnaped from gurgaon
john
बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम आजकल बेहद परेशान हैं। इस परेशानी की वजह उनके ड्राइवर जीतेंद्र की भांजी नेहा है। 12 साल की यह बच्ची गुरुग्राम से किडनैप हो गई है। बताया जा रहा कि बच्ची सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और बस स्टॉप से गायब हो गई। हालांकि किडनैपिंग को लेकर अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता शशिकांत और जीतेंद्र लगातार दिल्ली और गुड़गांव में उसकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। परिजनों ने गुड़गांव के पुलिस स्टेशन इस्लामपुर सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जॉन खुद इस मामले में जीतेंद्र की मदद में करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जॉन अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' की प्रमोशन के दौरान इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब से मैंने जितेंद्र से नेहा के गायब होने की खबर सुनी है, मैं डिस्टर्ब हो गया हूं। बीते 2 रातों से ठीक से सो भी नहीं पाया हूं। मैं अपनी तरफ से जीतेंद्र को हर संभव मदद दे रहा हूं, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मीडिया भी हमारी मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed