फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Father murdered with an axe while sleeping.

Noida: सोते समय कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, किशोर ने सुबह मेट्रो के आगे कूदकर दी जान; जांच में खुले कई किस्से

Sat, 15 Aug 2026 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 03:05 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। पिता-पुत्र के बीच पिछले कुछ समय से तनाव था।

विज्ञापन
Noida: Father murdered with an axe while sleeping.
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ी चौखंडी में 16 वर्षीय किशोर ने बुधवार रात सोते समय अपने शिक्षक पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सने कपड़े बदलकर बैग में सामान रखा, कमरे में ताला लगाया और वहां से निकल गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। पिता-पुत्र के बीच पिछले कुछ समय से तनाव था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक राजू शर्मा मूलरूप से झारखंड के बोकारो स्थित स्टील सिटी के रहने वाले थे। उनके पिता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत थे। राजू वर्ष 2005 से नोएडा में रह रहे थे। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की थी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी लेते थे। कोविड काल के दौरान राजू और उनकी पत्नी रूबी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। 
विज्ञापन


राजू अपने बेटे अमृत के साथ गढ़ी चौखंडी में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मां से अलग रहने के बाद अमृत मानसिक तनाव में था। जांच में यह भी सामने आया है कि पत्नी से अलग होने के बाद राजू बेटे को लेकर काफी सख्त हो गए थे। वह उसे बाहर आने-जाने और पढ़ाई करने से भी रोकते थे। इससे पिता-पुत्र के बीच तनाव बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राजू बेटे को कमरे में रखते थे और बाहर जाते समय कमरे के बाहर से ताला लगा देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed