सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Business Conference start at Bharat Mandapam on Monday

National Business Conference: भारत मंडपम में आज से सम्मेलन का आगाज, देशभर के 150 व्यापारी नेता लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
सार

सम्मेलन में घरेलू आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने, रसद लागत कम करने और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

Business Conference start at Bharat Mandapam on Monday
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर के प्रमुख व्यापारिक नेता दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन के लिए सोमवार से भारत मंडपम में एकत्र होंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में घोषित सात रणनीतिक आर्थिक कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

इस सम्मेलन का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की तरफ से किया जा रहा है। इसमें लगभग 150 प्रमुख व्यापारी नेता भाग लेंगे, जो विभिन्न राज्यों और व्यापारिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में घरेलू आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने, रसद लागत कम करने और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। सात ही, निर्यात वृद्धि, डिजिटल व्यापार प्रणाली को प्रोत्साहन देने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

चांदनी चौक से सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य व्यापार, उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना है, जिससे आत्मनिर्भर और मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारतीय व्यापार महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ होगा। यह पहल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

सम्मेलन में यह भी विचार किया जाएगा कि भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला और व्यापार केंद्र के रूप में कैसे और मजबूत बनाया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed