{"_id":"6a78783d97a81ce1f1052727","slug":"businessman-and-his-wife-held-hostage-at-home-over-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149874-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कारोबारी और उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर एक करोड़ से ज्यादा की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कारोबारी और उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर एक करोड़ से ज्यादा की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उत्तरी दिल्ली के रूपनगर में शुक्रवार आधी रात को हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-10 लाख कैश, सोने और कई किलो चांदी की मृर्तियां और जेवरात लूटकर ले गए बदमाश
-वारदात के दौरान आरोपियों ने दंपती को पीटा, हमले के दौरान दंपती हो गए जख्मी
-आरोपी माल समेटकर हो गए फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज, किसी जानकार का हाथ होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में शुक्रवार की रात में हथियारबंद बदमाशों ने बुजुर्ग ऑटो पार्ट्स कारोबारी व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर एक करोड़ से अधिक की लूट को अंजाम दिया। विरोध पर आरोपियों ने दंपती को बुरी तरह पीटा। बाद में घर की अलमारी और तिजोरियों में रखे 10 लाख कैश, सोने और चांदी के जेवरात व मूर्तियां लेकर बदमाश भाग गए। दंपती ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित तारेश बैसीवाला (74) के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का केस कर छानबीन शुरू की है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही कि वारदात को किसी करीबी की सूचना पर अंजाम दिया गया है। पुलिस घर में काम करने वाले नौकरों के अलावा तारेश के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर बदमाशों के आने-जाने के रूट की पड़ताल की जा रही है।
उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तारेश बैसीवाला अपनी पत्नी अर्चना (70) के साथ रूप नगर स्थित अपने बंगले में रहते हैं। तारेश का कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पार्ट्स का बड़ा कारोबार है। शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे वह वॉशरूम जाने के लिए उठे तो देखा कि पानी नहीं आ रहा था। वह मेन गेट खोलकर मोटर चलाने चले गए। इस बीच पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने तारेश को बंधक बना लिया। दो बदमाशों ने हेलमेट लगाए हुए थे, जबकि बाकी दोनों के चेहरे ढके हुए थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने तारेश और उनकी पत्नी अर्चना को बंधक बना लिया। बदमाशों के पास दो पिस्टल, चाकू, रॉड थे। बदमाशों ने तारेश पर पिस्टल तानते हुए अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। इन्कार करने के बाद मारपीट की। बाद में आरोपियों ने दंपती की पिटाई करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद रॉड की मदद से अलमारी और तिजोरी के ताले तोड़कर अंदर रखा माल लूट लिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
क्या लूटकर ले गए बदमाश : बदमाशों ने अलमारी में रखे 10 लाख कैश, 20 सोने की चेन, 25 अंगूठियां, पांच सोने के सिक्के, एक सोने का नेकलेस सेट, करीब पांच किला वजन की चांदी की मूर्तियां, एक हजार चांदी के सिक्के और अन्य सामान लूट लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि लूटे गए माल की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है।