फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By-elections soon be held in wards vacated after 11 councillors became MLAs and one councillor became MP in De

दिल्ली में फिर से बजेगा चुनावी बिगुल: जानें किन लोगों को जाना हो मतदान करने, चांदनी चौक से GK तक लिस्ट में

Sun, 09 Feb 2025 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2025 07:39 PM IST
सार

चांदनी चौक, चांदनी महल, दक्षिणपुरी, मुंडका, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर व द्वारका बी में होंगे उपचुनाव।

विज्ञापन
By-elections soon be held in wards vacated after 11 councillors became MLAs and one councillor became MP in De
दिल्ली में होंगे उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में जल्द ही फिर से चुनावी बिगुल बजने वाला है। एमसीडी के 11 वार्डों के पार्षदों के विधायक व एक के सांसद बनने के बाद उपचुनाव होंगे। उपचुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग जल्द ही तैयारी शुरू करेगा। आयोग एमसीडी के रिक्त हुए वार्डों के संबंध में सूचना मिलने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में एमसीडी के 11 वार्डों के पार्षद विधायक बने हैं। वहीं, पिछले वर्ष कमलजीत सहरावत सांसद बनी थीं। विधायक बने पार्षदों को 15 दिन में एक पद चुनने के कारण दूसरे से त्याग पत्र देना होगा। सहरावत पहले ही पार्षद पद से त्याग पत्र दे चुकी हैं। लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के मध्य समय कम होने से राज्य चुनाव आयोग ने गत वर्ष रिक्त हुए एक वार्ड का उपचुनाव नहीं कराया था। उसका मानना था कि विधानसभा चुनाव में भी कुछ पार्षदों को टिकट मिल सकता है और विधायक बनने पर वार्ड रिक्त होंगे। इस तरह सभी रिक्त वार्डों के एक साथ चुनाव कराए जाएं तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय के लिए ठप होगा कामकाज
एमसीडी के रिक्त वार्डों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली में एक बार फिर कामकाज ठप हो जाएगा, क्योंकि आचार संहिता लागू होने से दिल्ली सरकार और एमसीडी कोई भी नीतिगत फैसले नहीं ले सकेंगी।

विज्ञापन

कहां रिक्त हुए वार्ड
चांदनी चौक वार्ड के पार्षद पूरनदीप साहनी (आप), चांदनी महल वार्ड के पार्षद ओल मोहम्मद इकबाल (आप) मटिया महल क्षेत्र, दक्षिणपुरी वार्ड के पार्षद प्रेम चौहान (आप) देवली, मुंडका वार्ड के पार्षद गजेंद्र दराल (भाजपा) मुंडका क्षेत्र, शालीमार बाग बी वार्ड की पार्षद रेखा गुप्ता (भाजपा) शालीमार बाग क्षेत्र, अशोक विहार वार्ड की पार्षद पूनम शर्मा (भाजपा) वजीरपुर क्षेत्र, दिचाऊं कला वार्ड की पार्षद नीलम पहलवान (भाजपा) नजफगढ़ क्षेत्र, नारायणा वार्ड के पार्षद उमंग बजाज (भाजपा) राजेंद्र नगर क्षेत्र, संगम विहार वार्ड के पार्षद चंदन कुमार (भाजपा) संगम विहार क्षेत्र, ग्रेटर कैलाश वार्ड की पार्षद शिखा राय (भाजपा) ग्रेटर कैलाश क्षेत्र और विनोद नगर वार्ड के पार्षद रविंद्र नेगी (भाजपा) पटपड़गंज क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में द्वारका बी वार्ड की पार्षद कमलजीत सहरावत (भाजपा) पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से सांसद चुनी गईं थीं।

इन वार्डों पर उपचुनाव
चांदनी चौक, चांदनी महल, दक्षिणपुरी, मुंडका, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर व द्वारका बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed