{"_id":"6a33e7102264fb4f2a004d46","slug":"ca-final-results-declared-noor-singla-emerges-as-topper-with-8317-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141500-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी, 83.17 फीसदी के साथ नूर सिंगला बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी, 83.17 फीसदी के साथ नूर सिंगला बने टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा के रितिज श्राफ ने 79.17 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2026 में हुई सीए की फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। फाइनल में पटियाला के नूर सिंगला ने 83.17 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। उन्हें 600 में 499 अंक मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर हावड़ा के रितिज श्रॉफ रहे हैं, उन्होंने 79.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 475 अंक मिले हैं। वहीं, तीसरा स्थान डोबिंविली ईस्ट के सोहन अली मांजरेकर ने पाया है, उन्होंने 473 अंक प्राप्त किए हैं। उनका पास प्रतिशत फीसदी रहा है।
फाइनल परीक्षा में ग्रुप-1 में 54,606 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिसमें से केवल 6,555 को पास घोषित किया गया। इस ग्रुप का पास प्रतिशत महज 12 फीसदी रहा है। वहीं, ग्रुप-2 में 42, 573 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे और 8,725 पास किए गए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 20.49 फीसदी है। जबकि दोनों ग्रुप के लिए 23,776 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 3345 को पास घोषित किया गया। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 14.07 फीसदी है। सीए नियमों के अनुसार फाइनल में सफल होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं, साथ ही हर पेपर में कम से कम 40 फीसदी अंक लाना भी जरूरी है। यदि किसी का रिजल्ट फेल रहता है तो उसे नवंबर में होने वाली फाइनल की परीक्षा में बैठना होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई से शुरु होगी।
परीक्षा परिणाम घोषित होने पर आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाले कुशल पेशेवरों की नई पीढ़ी का स्वागत भी है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, सफलता प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प, चुनौतियों का सामना करने की क्षमता और निरंतर प्रेरित रहने का जज्बा ही किसी भी व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचाता है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों से ईमानदारी, नैतिकता और समाज सेवा जैसे मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। यह परीक्षा भारत और विदेशों में स्थित 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।