{"_id":"6a33ffa3c2a4de5812046fae","slug":"road-broken-for-two-weeks-people-forced-to-take-a-long-detour-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141528-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो हफ्तों से टूटी सड़क, लोगों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो हफ्तों से टूटी सड़क, लोगों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तम नगर पश्चिम के एम ब्लॉक में निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से बढ़ी परेशानी
नई दिल्ली। उत्तम नगर पश्चिम के एम ब्लॉक में करीब दो सप्ताह पहले तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क के बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को रोजाना लंबा रास्ता तय कर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं, वहीं दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क को पुर्ननिर्माण कार्य के लिए खोदा गया था, लेकिन कार्य शुरू होने के बाद से इसकी गति बेहद धीमी है। सड़क के अधूरे पड़े रहने से आसपास के क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। कई लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि सड़क टूटने के बाद क्षेत्र में धूल-मिट्टी भी बढ़ गई है। वहीं शाम के समय और बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय तक सड़क बंद रहने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़कें जल्द ही बनाई जाएंगी, जिससे आवागमन फिर से सामान्य हो सके। संवाद