सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of protesting molestation in Delhi accused got angry when told that doing so is wrong

छेड़छाड़, विरोध और बर्बरता: मुकेश बोले- ऐसा करना गलत है, कहने पर भड़के थे आरोपी; इन बुजुर्ग को कहा शुक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

26 वर्षीय युवक मुकेश महिलाओं को कथित तौर पर परेशान कर रहे कुछ लोगों को रोकने गए थे। इस बात पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने मुकेश पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकेश को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Case of protesting molestation in Delhi accused got angry when told that doing so is wrong
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को बुरी तरह पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऐसा करना गलत है... इसी बात पर आरोपी भड़क गए और मुझे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। ये कहना है महिला उत्पीड़न रोकने वाले ट्रांसपोर्टर व्यवसायी मुकेश का। चार युवकों ने उन पर बेरहमी से हमला किया। गंभीर हालत में मुकेश एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। महरौली इलाके में महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने की कोशिश करने वाले 26 वर्षीय युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उनकी मां ने कहा कि आजकल किसी की मदद करना भी अपराध बन गया है।

Trending Videos

पिता बोले बेटे के साथ हुई बर्बरता
ट्रॉमा सेंटर में कई चोटों से जूझ रहे मुकेश के पिता सर्वेश ने बताया कि 3 फरवरी की सुबह में हुए हमले की बर्बरता ने परिवार को झकझोर दिया है। शादी से लौटते समय मुकेश ने चाय की दुकान पर महिलाओं को बचाने की कोशिश की, लेकिन चार लोगों ने उन्हें पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। सर्वेश ने बताया कि आजकल किसी की मदद करना अपराध है, क्योंकि मेरे बेटे ने मदद करने की कोशिश की और उसे इतनी गंभीर चोटें आईं। अगर कोई बीच में नहीं आता तो वह उसकी जान ले लेते। उसके पूरे शरीर में चोटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और एक व्यक्ति ने मुकेश को बचाया और अस्पताल पहुंचाया । संगम विहार निवासी मुकेश ने बताया कि वह सुबह 5 बजे अपनी मौसी की शादी से लौट रहे थे और चाय के लिए रुके, तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग दो-तीन महिलाओं को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा न करें और महिलाओं को परेशान करना अच्छा नहीं है। इसी बात पर आरोपियों ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। 

एक बुजुर्ग ने आकर हमलावरों को रोका
मुकेश ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें पत्थर जैसी वस्तु से सिर पर मारा, जिससे वह बेहोश हो गए। जमीन पर पड़े रहने के दौरान हमला जारी रहा, लेकिन एक राहगीर ने और बढ़ते हमले को रोका। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने मुझे और हमले से बचाया। मैं उनका बहुत आभारी हूं, अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो मेरी जान चली जाती। महिलाओं ने भी वहीं रुककर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और सुनिश्चित किया कि वह अस्पताल पहुंचे।

इन धाराओं में मामला दर्ज किया गया
महरौली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, महिलाओं की इज्जत भंग करने, गलत तरीके से रोकने और सामान्य इरादे के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच, महिला की शिकायत और हमले का वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुई।  वीडियो में चार लोगों को पीड़ित पर हमला करते देखा जा सकता है।

इस तरह कर रहे थे मारपीट-
एक आरोपी पीड़ित को थप्पड़, लात और मुक्कों से मारता है और शर्ट पकड़कर घसीटते हुए गालियां देता है। दूसरी ओर एक हमलावर ईंट लेकर पीड़ित की ओर बढ़ता है, लेकिन एक राहगीर बीच में आता है और ईंट छीन लेता है। आरोपी तब राहगीर को धकेलते हुए कहते हैं कि तू जानता है मैं कौन हूं। वीडियो में अंत में मुकेश सड़क पर बेहोश पड़े दिखते हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों संगम विहार निवासी विशाल रावत (26), जतिन (20), सोनू (25) और विवेक (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed