सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th Result: The impact of digital learning on results, mobile phones have become a support as well as a

CBSE 12th Result: नतीजों पर साफ दिखाई दिया डिजिटल पढ़ाई का असर, मोबाइल सहारा बना तो चुनौती भी

सोनम प्रतिहस्त, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
सार

कई छात्रों ने ऑनलाइन नोट्स, यूट्यूब लेक्चर और मोबाइल एप्स की मदद से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, मोबाइल फोन पढ़ाई में सहायक होने के साथ-साथ ध्यान भटकाने और सोशल मीडिया की लत का कारण भी बन रहा है।

CBSE 12th Result: The impact of digital learning on results, mobile phones have become a support as well as a
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार डिजिटल पढ़ाई का असर साफ दिखाई दिया। कई छात्रों ने ऑनलाइन नोट्स, यूट्यूब लेक्चर और मोबाइल एप्स की मदद से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, मोबाइल फोन पढ़ाई में सहायक होने के साथ-साथ ध्यान भटकाने और सोशल मीडिया की लत का कारण भी बन रहा है।

Trending Videos


शिक्षा के बदलते दौर में मोबाइल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि पढ़ाई का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो और क्विक रिवीजन नोट्स से कठिन विषयों को समझना आसान हुआ और तैयारी में समय की बचत हुई। 12वीं के छात्र आयुष झा ने बताया कि ऑनलाइन वीडियो से मैथ्स और फिजिक्स समझने में मदद मिली, जिससे उन्हें 82 प्रतिशत अंक हासिल हुए। हालांकि, नोटिफिकेशन की वजह से कई बार ध्यान भटक जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कार्तिक ने कहा कि मोबाइल के जरिये रिवीजन आसान हुआ और उन्हें 83 प्रतिशत अंक मिले, लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था। छात्र निशांत सिंह चौहान के अनुसार डिजिटल नोट्स से समय बचा, मगर लंबे स्क्रीन टाइम से थकान महसूस होती थी।

विशेषज्ञों का भी कहना है कि डिजिटल पढ़ाई तभी फायदेमंद है जब उसका संतुलित उपयोग किया जाए। नियमित समय प्रबंधन, आत्म-नियंत्रण और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर ही छात्र मोबाइल का सही लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल न पूरी तरह दोस्त है, न दुश्मन, उसका सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed