{"_id":"6a32968e6ac48c703d0fa16b","slug":"cbse-class-10-term-2-board-exam-results-likely-to-be-declared-next-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141367-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
15 से 21 मई के बीच आयोजित की गई थी दूसरी बार बोर्ड परीक्षा
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। ऐसी संभावना है कि बोर्ड अगले सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। परीक्षा शुरू होने से पहले सीबीएसई का जून के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य था। हालांकि, अभी तक सीबीएसई ने अभी तक आधिकारिक तिथि जारी नहीं की।
सीबीएसई ने पहली बार दसवीं के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था शुरू की थी। इसके तहत एक परीक्षा फरवरी-मार्च में संपन्न हुई। अप्रैल में रिजल्ट जारी होने के बाद 15 से 21 मई तक दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें देशभर से 6.8 लाख ऐसे छात्र बैठे थे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे, या किसी विषय में बेहतर प्रदर्शन के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल हुए थे। अब इन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की नजरें परिणाम पर टिकी हुई हैं।
एक जुलाई तक सभी स्कूल खुल जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद अपने प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को ग्यारहवीं में दाखिला मिलेगा। अभिभावकों का कहना है कि यदि परिणाम जल्द घोषित हो जाते हैं तो छात्रों को किसी प्रकार की शैक्षणिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, स्कूल प्रबंधन भी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं ताकि प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके। बताया जा रहा है कि पहले यह रिजल्ट जून के मध्य तक जारी होने थे, लेकिन बारहवीं का रिजल्ट तकनीकी उलझनों में फंसने के बाद दसवीं दूसरे बोर्ड के रिजल्ट तैयार करने में देरी हो गई। ब्यूरो