{"_id":"69ac33b03af17f99f5030314","slug":"cbse-class-12-board-exams-postponed-in-seven-countries-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126763-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सात देशों में 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सात देशों में 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं टली
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने 9, 10, व 11 मार्च की परीक्षाएं स्थगित की
-नई तिथियों की घोषणा स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशिया के सात देशों में बारहवीं की 11 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई के अनुसार 9 मार्च, 10 मार्च और 11 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होंगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सीबीएसई ने यह निर्णय क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया है। इस तरह से मध्य पूर्व के सात देशों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में संचालित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में यह परीक्षाएं नहीं होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन देशों में परीक्षाओं की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बोर्ड ने बताया कि 10 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी और 12 मार्च से निर्धारित होने वाली परीक्षाओं के संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही ध्यान दें। बोर्ड ने सभी स्कूलों से भी कहा है कि वे छात्रों को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराते रहें। मालूम हो कि इससे पहले सीबीएसई दो, पांच व छ: मार्च को होने वाली परीक्षाओं को रद कर चुका है।
Trending Videos