फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class 12 compartment exam results declared; 53.08% of students passed

Delhi NCR News: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, 53.08 फीसदी विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के करीब 15 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित किया। इस वर्ष परीक्षा में 53.08 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 38.36 फीसदी के मुकाबले 14.72 प्रतिशत अधिक है। विद्यार्थी अपना परिणाम डिजीलॉकर के रिजल्ट पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।

2.75 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
सीबीएसई के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 2,91,576 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,75,287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल परीक्षार्थियों में 1,11,056 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट श्रेणी और 1,64,231 विद्यार्थी कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हुए। परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जो अनिवार्य पांच विषयों में से किसी एक में निर्धारित उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर सके थे। छह विषय लेने वाले वे विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए, जिन्होंने मुख्य विषय में दोबारा परीक्षा देने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन


एक विषय में प्रदर्शन सुधारने का भी मौका
बोर्ड ने पहले से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया था। परिणाम घोषित होने के बाद स्कैन उत्तरपुस्तिका और पुनर्मूल्यांकन जैसी सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को ईमेल पर मिलेगा परिणाम
सीबीएसई ने बताया कि स्कूलवार परिणाम संबंधित स्कूलों के पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे जाएंगे। स्कूल अपने पहले से उपलब्ध सीबीएसई लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से विद्यार्थियों के डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज रिपॉजिटरी से प्राप्त कर सकेंगे। विदेश स्थित सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी भी डिजीलॉकर से परिणाम और डिजिटल दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।


निजी विद्यार्थियों को डाक से मिलेंगे दस्तावेज
नियमित विद्यार्थियों, विदेश में पढ़ने वाले विद्यार्थियों समेत, की मुद्रित मार्कशीट-कम-पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। निजी विद्यार्थियों के डिजिटल दस्तावेज डिजीलॉकर पर मिलेंगे, जबकि मुद्रित दस्तावेज पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे। दिल्ली ईस्ट और दिल्ली वेस्ट क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले निजी विद्यार्थी अपने परीक्षा केंद्र से मुद्रित दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। परिणाम संबंधी समस्या के लिए विद्यार्थी resultcbse2026@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या सीबीएसई टेली-हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed