फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Librarians' Day celebrated at Sri Aurobindo College

Delhi NCR News: श्री अरविंदो महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदो महाविद्यालय में बुधवार को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षा, साक्षरता और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने में पुस्तकालयाध्यक्षों की भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक पुस्तकालय पुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जर्नल, डिजिटल डेटाबेस और मल्टीमीडिया संसाधनों के माध्यम से ज्ञान के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। डॉ. रंगनाथन के पांच पुस्तकालय विज्ञान नियम आज भी प्रासंगिक हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed