{"_id":"6a7c8d84053c16d8110202f7","slug":"cancer-patients-will-not-have-to-visit-gtb-for-dental-check-ups-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150375-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कैंसर मरीजों को दांतों की जांच के लिए नहीं जाना होगा जीटीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कैंसर मरीजों को दांतों की जांच के लिए नहीं जाना होगा जीटीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीएससीआई में शुरू हुई डेंटल ओपीडी, सप्ताह में तीन दिन मिल रही सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) में कैंसर मरीजों के लिए डेंटल ओपीडी शुरू की गई है। ओपीडी को शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। यहां सिर्फ कैंसर मरीजों के दांतों की जांच और जरूरी उपचार किया जाता है। रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी से पहले जिन मरीजों को डेंटल फिटनेस की जरूरत होती है, उनकी जांच अब संस्थान में ही हो रही है। इससे पहले पहले डीएससीआई के कैंसर मरीजों को दांतों की जांच और डेंटल फिटनेस के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर किया जाता था।
डेंटल ओपीडी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होती है। मरीजों के दांतों और मुंह की जांच कर उपचार से पहले जरूरी डेंटल फिटनेस दी जाती है। सामान्य मरीज इस ओपीडी में इलाज नहीं करा सकते।
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की मीडिया प्रभारी डॉ. रंजना ने बताया कि कैंसर मरीजों के उपचार से पहले दांतों की जांच जरूरी होती है। पहले डेंटल चेकअप के लिए मरीजों को जीटीबी अस्पताल जाना पड़ता था। अब डीएससीआई में ही यह सुविधा मिलने से मरीजों को दूसरे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
रेडियोथेरेपी से पहले जांच जरूरी
रेडियोथेरेपी से पहले दांतों में संक्रमण, कैविटी या अन्य समस्या की जांच की जाती है। जरूरी होने पर पहले दांतों का उपचार किया जाता है, जिससे कैंसर का उपचार शुरू करने में आसानी होती है।