{"_id":"6a85af11f6eb265f000dcc52","slug":"central-delhi-kings-defeated-east-delhi-riders-by-30-runs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151303-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 30 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 30 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 30 रन से हरा दिया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 14 रन पर तीन विकेट गिर गए। सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट लेकर किंग्स को शुरुआती झटके दिए। जोंटी सिद्धू ने 41 रन और केशव डबास ने 18 रन बनाकर पारी संभाली। आदित्य भंडारी ने 29 गेंदों में 63 रन की तेज पारी खेली। वंश बेदी ने भी 27 रन का योगदान दिया।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अर्पित राणा ने 25 रन और सूर्यांश रैना ने 38 रन बनाए। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। राइडर्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के गवनिश खुराना ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। संवाद