सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of light rain accompanied by thunder and lightning in Delhi-NCR over next three days

तीन दिन भीगेगा दिल्ली-NCR: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, तारीख देखकर ही बनाएं बाहर जाने का प्लान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। 

Chances of light rain accompanied by thunder and lightning in Delhi-NCR over next three days
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Trending Videos

शुक्रवार को राहत मिलने से पहले गुरुवार को दिल्लीवासियों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही निकल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत तक पहुंच गया। लोधी रोड और रिज क्षेत्र में भी पारा 36 डिग्री के पार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची हवा
हवा की गति कम होने के कारण फिजा खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। ऐसे में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 81 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 282 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरूग्राम में 215, गाजियाबाद में 212, और नोएडा में 183 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 178 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 189.7 और पीएम2.5 की मात्रा 77 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed