सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman's mobile phone snatched in Nehru Place, incident creates panic in the area

Delhi NCR News: नेहरू प्लेस में महिला से मोबाइल झपटमारी, वारदातों से इलाके में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के नेहरू प्लेस और आसपास के इलाकों में झपटमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। कालकाजी थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया। हैरानी की बात यह है कि महिला उस समय एक समूह में खड़ी थी, जहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, मदनपुर खादर निवासी पीड़िता एक निजी कंपनी में कार्यरत है और अपने सहकर्मियों के साथ यात्रा पर जाने वाली थी। रात करीब 10:50 बजे दो-तीन युवक बाइक पर आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस दौरान महिला गिरते-गिरते बची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले सीआर पार्क इलाके में भी महिला पर चाकू से हमला कर लूटपाट की गई थी। वहीं 31 मार्च को एक बुजुर्ग से ठगी की वारदात सामने आई। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इधर, एक अन्य मामले में मदद करने वाले डिलीवरी बॉय को ही पुलिस ने कुछ समय के लिए थाने में बैठा लिया, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed