सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute over asking for money for gutkha, shopkeeper stabs truck driver, resulting in his death

Delhi NCR News: गुटखा के पैसे मांगने पर विवाद, दुकानदार ने ट्रक चालक को मारा चाकू, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के लिए उपयोगी
Trending Videos

-आजादपुर मंडी की घटना, पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
महेंद्र पार्क के आजादपुर मंडी में शुक्रवार तड़के गुटखा के ज्यादा पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में चाय के दुकानदार ने ट्रक चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सहारनपुर यूपी निवासी 28 साल के नाजिम के रूप में हुई है। हालांकि उसके मालिक का आरोप है कि दुकानदार ने बदमाशों के साथ मिलकर लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम देने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार विवेक को गिरफ्तार किया है। जिला के पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि महेंद्र पार्क थाना पुलिस को शुक्रवार तड़के 3.45 बजे आजादपुर मंडी में एक ट्रक चालक को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल नाजिम को उपचार के लिए पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजादपुर मंडी में आढ़ती का काम करने वाले रफाकत अली ने बताया कि नाजिम सुबह करीब 3.30 बजे सहारनपुर से सब्जी लेकर आया था और केशो पुर मंडी में सब्जी उतारकर मंडी लौटा था। नाजिम चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए गया। वहां दुकानदार के अलावा चार लोग और मौजूद थे। उन्हें लोगों से पता चला कि नाजिम का दुकानदार विवेक से गुटखा के दाम को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में सभी ने नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में झगड़े के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed