{"_id":"69cd131f09216ddf7e0e2fbb","slug":"children-raised-awareness-about-education-delhi-ncr-news-c-491-1-gnd1001-5526-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़कों पर उतर बच्चों ने शिक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़कों पर उतर बच्चों ने शिक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में निकाली गई रैली
फोटो.....
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य बच्चों का नामांकन बढ़ाना है। अभियान के पहले दिन जेवर, दनकौर, बिसरख और दादरी ब्लॉक में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। चारों ब्लॉक के 511 विद्यालयों में चले अभियान में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ योजनाओं का लाभ भी मिल सके। इस दौरान शिक्षामित्र और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कोट
स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
- राशिद खान, खंड शिक्षा अधिकारी
Trending Videos