फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP's sit-in continued for the 24th day; received support from the opposition

Delhi NCR News: सीजेपी का धरना 24वें दिन भी रहा जारी, विपक्ष का मिला समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
CJP's sit-in continued for the 24th day; received support from the opposition
कॉकरोच जनता पार्टी का धरना 24 वें दिन भी जारी रहा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल भी 16वें दिन रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर धरना सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर छात्र-युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के समर्थन में विभिन्न राज्यों से छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और कई संगठनों के प्रतिनिधि भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं।
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों के अनुसार, अनशन के कारण उनका वजन आठ किलोग्राम से अधिक घट चुका है और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। प्रदर्शन को विपक्ष का समर्थन भी लगातार मिल रहा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेताओं ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में आप का प्रतिनिधिमंडल तथा सीपीआई (एम) के सांसद अमराराम समेत कई नेताओं ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से सकारात्मक पहल की अपील की। अन्य विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।
विज्ञापन

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को अहंकार का विषय नहीं बनाना चाहिए। उनका कहना था कि यह किसी एक संगठन का आंदोलन नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और देश की परीक्षा व्यवस्था से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय करे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। उनका दावा है कि हाल के वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है, इसलिए पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने कहा-वांगचुक की बिगड़ती सेहत को नजरअंदाज कर रही सरकार
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि सरकार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को भी नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि वांगचुक अपने लिए नहीं, बल्कि नीट, एसएससी, टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों की वर्षों की मेहनत और परिवारों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में ठोस सुधार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed