सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta paid tribute on Ambedkar Jayanti

Delhi NCR News: आंबेडकर जयंती पर सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार बाग में वॉटर एटीएम किए समर्पित
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 26-अलीपुर रोड स्थित उनकी परिनिर्वाण स्थली पर पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने आंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा है।
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। वार्ड 55, 56 और 57 में सात स्थानों पर स्थापित इन वॉटर एटीएम के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छ और सुलभ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना डा.आंबेडकर के विचारों को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
------------------

आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर आंबेडकर के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, राजेंद्र पाल गौतम, किरण वालिया, सुरेंद्र कुमार, हाजी इशराक समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एमसीडी में मनाई गई आंबेडकर जयंती
नई दिल्ली। एमसीडी ने अपने मुख्यालय सिविक सेंटर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर समारोह आयोजित किया। इस दौरान महापौर राजा इकबाल सिंह और निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर महापौर ने डा. आंबेडकर के शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में सभी जोन के उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed