फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM speaks in Assembly on viral video of AAP MLA Sit properly dressed women are visiting

‘कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं': AAP विधायक के वायरल वीडियो पर बोलीं CM रेखा, सदस्यता रद्द करने की मांग

Tue, 11 Aug 2026 03:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Aug 2026 03:36 PM IST
सार

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किराड़ी से आप विधायक अनिल झा वत्स के वायरल वीडियो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने सदन में कहा कि कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
CM speaks in Assembly on viral video of AAP MLA Sit properly dressed women are visiting
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में किराड़ी से आप विधायक अनिल झा वत्स के वायरल वीडियो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने विधायक के पहनावे और आचरण को बेहद शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन


विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाई हाथ जुड़वा लो। महिलाएं काम के सिलसिले में आ रही हैं। कम से कम कपड़े पहनकर तो बैठें। उन्होंने कहा कि महिलाएं लाइन लगाने के लिए आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक की रील देखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कहो तो साइन बंद करा दें तुम्हारे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के हजारों करोड़ों रुपये लूट लिए गए हैं। विधानसभा में आप गंदे इशारे करते हैं।
विज्ञापन



 

सीएम रेखा ने रील पर जताई कड़ी आपत्ति
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक के इस पहनावे और आचरण पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे अत्यंत शर्मनाक करार दिया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि जब महिलाएं काम के सिलसिले में आपके पास आ रही हैं। आपको मर्यादा में रहते हुए ठीक से कपड़े पहनने चाहिए।
 

सदस्यता रद्द करने की मांग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में अनिल झा वत्स की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक का आचरण विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है। यह दिल्ली की जनता के लिए भी अपमानजनक है। उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले पर कार्रवाई का आग्रह किया। विधानसभा में दिल्ली लक्ष्मी योजना पर चर्चा के दौरान बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed