₹700 की उधारी में मर्डर: भाई को बचाने पहुंचा युवक, झगड़े में चाकू से किया लहूलुहान; खून से सने कपड़े बरामद
Murder In Delhi: बेगमपुर इलाके में उधारी के पैसों को लेकर हत्या कर दी गई। झगड़े के दौरान भाई को बचाने पहुंचे 30 वर्षीय मुकेश यादव को चाकू से गोदकर मार डाला। यह झगड़ा मृतक के भाई द्वारा एक आरोपी से लिए गए सात सौ रुपये उधार न लौटाने के कारण हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगमपुर इलाके में रविवार की रात झगड़े के दौरान भाई को बचाने पहुंचे 30 साल मुकेश यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने एक आरोपी से सात सौ रुपये उधार लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक घोषित बदमाश सचिन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की पहचान पंकज और अभिषेक के रूप में हुई है।
हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद
पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू बरामद किया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि रविवार रात अग्रवाल अस्पताल से बेगमपुर थाना पुलिस को एक युवक को चाकू लगने के बाद भर्ती कराने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल भारत विहार निवासी मुकेश यादव है। वह एक लैब में काम करता है। उसके कंधे पर चाकू के घाव थे। वह बयान देने की हालत में नहीं था। उसे इलाज के लिए एम्स में रेफर कर दिया गया।
वारदात के बाद मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक टीम
पुलिस ने भारत विहार स्थित घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस को सड़क पर खून के धब्बे मिले। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल किए। देर रात 2.18 बजे मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हत्यारा बना ई-रिक्शा चालक
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू, फोन और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन विहार निवासी सचिन बेगमपुर थाने का घोषित बदमाश है और उसपर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह ई-रिक्शा चलाता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं भारत विहार निवासी पंकज ई-रिक्शा चालक है जबकि बेगम विहार निवासी अभिषेक पेशे से ऑटो चालक है। दोनों पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।