फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Third day of the Delhi Assembly's monsoon session

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही

Tue, 11 Aug 2026 11:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 11 Aug 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
Third day of the Delhi Assembly's monsoon session
दिल्ली विधानसभा - फोटो : Delhi Assembly Television

दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। इससे पहले मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में सोमवार को राजधानी की बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भाजपा के कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने और कूड़ा उठान व्यवस्था चरमराने की शिकायत की। विधायकों ने कहा कि कई इलाकों में समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है और सड़कों व गलियों की सफाई भी नियमित नहीं हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को साइकिल खरीद को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आप विधायक साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और सरकार पर सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए साइकिलें ऊंची दर पर खरीदने का आरोप लगाया। विधायकों ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए। छह विधायकों को मार्शल ने बाहर किया।
विज्ञापन


आप विधायकों का दावा है कि उनकी सरकार ने करीब 4,200 रुपये प्रति साइकिल की दर से खरीद की थी, जबकि मौजूदा दिल्ली सरकार ने टेंडर के जरिए 1.30 लाख साइकिलें 6,957 रुपये प्रति साइकिल की दर से खरीदीं। उनका कहना है कि समान साइकिलों की कीमत में करीब 2,700 रुपये का अंतर है। ये साइकिलें सरकारी स्कूलों की छात्राओं को विद्या वाहिनी योजना के तहत दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed