{"_id":"6a79ef5baceb61387e048107","slug":"focus-on-aging-without-illness-deliberations-begin-at-aiims-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150122-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में दीर्घायु पर जुटे विशेषज्ञ, स्वस्थ जीवनकाल बढ़ाने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में दीर्घायु पर जुटे विशेषज्ञ, स्वस्थ जीवनकाल बढ़ाने पर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की वैज्ञानिक संभावनाओं पर एम्स दिल्ली में सोमवार से तीन दिवसीय लॉन्गेविटी कॉन्क्लेव शुरू हुआ। एम्स के बायोफिजिक्स विभाग और नेशनल सेंटर फॉर एजिंग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 380 विशेषज्ञ, शोधकर्ता और स्वास्थ्य पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ जेरोन्टोलॉजी (इंडिया) के 22वें द्विवार्षिक सम्मेलन-2026 और ‘साइंस एंड आर्ट ऑफ लॉन्गेविटी’ कार्यक्रम का हिस्सा है। विशेषज्ञ उम्र बढ़ने की प्रक्रिया, स्वस्थ वृद्धावस्था और जीवनकाल बढ़ाने से जुड़े वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। बदलती जीवनशैली और बढ़ती बुजुर्ग आबादी के बीच स्वस्थ जीवनकाल बढ़ाने की नई तकनीकों और शोध पर भी मंथन होगा।