{"_id":"669bdbbe5240ec87f90844b4","slug":"communal-slogans-and-caste-based-abuses-found-written-on-the-walls-of-jnu-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU: जेएनयू की दीवारों पर लिखे मिले साम्प्रदायिक नारे और जातिसूचक गालियां, छात्र संगठन एनएसयूआई ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU: जेएनयू की दीवारों पर लिखे मिले साम्प्रदायिक नारे और जातिसूचक गालियां, छात्र संगठन एनएसयूआई ने लगाया आरोप
Sat, 20 Jul 2024 09:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:16 PM IST
सार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर जातिसूचक गालियां ओर साम्प्रदायिक नारे लिखे पाए गए। छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर की दीवारों पर जातिसूचक गालियां ओर साम्प्रदायिक नारे लिखे पाए जाने का मामला सामने आया है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि दीवारों पर शनिवार को जातिसूचक गालियां ओर साम्प्रदायिक नारे लिखे मिले। एनएसयूआई ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एनएसयूआई जेएनयू इकाई महासचिव कुणाल कुमार ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू के कावेरी छात्रावास की दीवारों पर दलित भारत और ब्राह्मण बनिया जिंदाबाद और आरएसएस जिंदाबाद नारे लिखे हुए थे। उनका आरोप है कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद दीवारों को प्रशासन ने पेंट करा दिया। उन्होंने प्रशासन इस मामले में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन