{"_id":"6a7dbaf5481fa0fa270ffb15","slug":"commuting-from-kondli-kalyanpuri-to-noida-to-become-easier-two-slip-road-bridges-opened-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150496-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कोंडली-कल्याणपुरी से नोएडा तक आवागमन होगा आसान, दो स्लिप रोड पुल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कोंडली-कल्याणपुरी से नोएडा तक आवागमन होगा आसान, दो स्लिप रोड पुल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम रेखा गुप्ता ने किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोंडली ब्रिज पर रोजाना जाम से परेशान होने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर पर बने दो 2-लेन स्लिप रोड पुल बृहस्पतिवार को जनता के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इनका लोकार्पण किया। नए पुलों से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और नोएडा के बीच आवागमन सुगम होगा।
इस परियोजना के तहत पहले कल्याणपुरी, गाजीपुर व नोएडा की ओर से आने-जाने वाले सभी वाहन एक ही बिंदु पर मिलते थे, खासकर पीक आवर्स में गंभीर जाम लगता था। अब स्लिप रोड पुल वाहनों को अलग रास्ता देंगे, जिससे यातायात सुचारु होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना वर्षों से अटकी थी, लेकिन नई सरकार ने आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र और मंजूरियां जारी कर फंड आवंटित किया, जिससे काम पूरा हो सका।
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पुलों से चांद सिनेमा रोड, गाजीपुर रोड व कोंडली ब्रिज के बीच संपर्क मजबूत होगा, जिससे रोजाना आने-जाने वालों का समय बचेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने त्रिलोकपुरी, कोंडली व पटपड़गंज को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद जताई।