फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohalla Clinic Turned into a Garbage Dump

Delhi NCR News: कूड़ा घर में तब्दील मोहल्ला क्लिनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली (संवाद)। गुरु नानक नगर में आउटर रिंग रोड के पास कभी मोहल्ला क्लिनिक के रूप में इस्तेमाल होने वाली जगह अब बदहाल स्थिति में है। तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस स्थान पर अब कूड़ा, मलबा और गंदगी पड़ी है। परिसर में जगह जगह टूटे हिस्से पड़े हैं और आसपास के रास्ते भी खराब हालत में हैं। भवन की दीवारों पर भी जगह जगह प्लास्टर उखड़ा हुआ है। परिसर के सामने सीवर का हिस्सा खुला हुआ है। इससे यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। कभी इसी जगह आसपास के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनाए गए स्थान को इस तरह बदहाल हालत में छोड़ने के बजाय इसकी सफाई और मरम्मत कराकर दोबारा इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed