पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal caught red-handed while drugging passengers on a train.

Delhi NCR News: ट्रेन में जहरखुरानी करता बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट कर रहे बदमाश फिरोज खान को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यूपी के अमरोहा निवासी फिरोज से नशीली गोलियां, बिस्कुट और चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 30 जून को प्लेटफॉर्म 14 पर खड़ी ट्रेन में एक यात्री बेहोश था, जबकि आरोपी उसका सामान खंगाल रहा था। पूछताछ करने पर वह टालमटोल करने लगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया। आरोपी के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर मामले गाजियाबाद रेलवे स्टेशन में दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed